हिंदी
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार के मंत्रियों ने आधिकारिक तौर पर शपथ ली है।प्रधान मंत्री एंथोनी अल्बनीज के 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 13 महिलाएं शामिल हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
कैनबरा में गवर्नमेंट हाउस में गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। तीस में से 23 मंत्री अल्बनीज़ कैबिनेट में काम करेंगे। कैबिनेट में ही प्रमुख नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं।
श्री एड हुसिक और ऐनी एली के ऑस्ट्रेलिया के संघीय मंत्रियों के रूप में बुधवार को शपथ लेने के साथ ही इतिहास कायम हो गया। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में मंत्री बनने वाले पहले मुस्लिम हैं।
इसके साथ ही सुश्री लिंडा बर्नी स्वदेशी विभाग के मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली पहली स्वदेशी महिला बन गईं।कैनबरा, 01 जून (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार के मंत्रियों ने आधिकारिक तौर पर शपथ ली है।प्रधान मंत्री एंथोनी अल्बनीज के 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 13 महिलाएं शामिल हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
कैनबरा में गवर्नमेंट हाउस में गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। तीस में से 23 मंत्री अल्बनीज़ कैबिनेट में काम करेंगे। कैबिनेट में ही प्रमुख नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं।
एड हुसिक और सुश्री ऐनी एली के ऑस्ट्रेलिया के संघीय मंत्रियों के रूप में बुधवार को शपथ लेने के साथ ही इतिहास कायम हो गया। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में मंत्री बनने वाले पहले मुस्लिम हैं। इसके साथ ही सुश्री लिंडा बर्नी स्वदेशी विभाग के मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली पहली स्वदेशी महिला बन गईं। (वार्ता)
Published : 1 June 2022, 3:11 PM IST
Topics : एंथोनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया प्रधान मंत्री मंत्रियों सरकार
No related posts found.