कैबिनेट ने किया शिवसेना सांसद सावंत का इस्तीफा मंजूर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद गणपत सावंत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 November 2019, 11:03 AM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अरविंद गणपत सावंत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर सावंत का इस्तीफा मंजूर किया। उन्होंने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ रिश्ते खराब होने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें: सावंत ने की केन्द्र सरकार से इस्तीफे की घोषणा 

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राष्ट्रपति ने सावंत के मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का भी निर्देश दिया है। (वार्ता)

Published : 
  • 12 November 2019, 11:03 AM IST