हिंदी
त्रिशूर (केरल): केरल के त्रिशूर जिले में कणिमंगलम के निकट शुक्रवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि लगभग 50 लोगों को ले जा रही बस सुबह के समय एक अन्य वाहन से आगे निकलते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस ने कहा, ‘‘दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।’’
पुलिस को संदेह है कि बस सड़क से उतर गई, जहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है।
Published : 18 August 2023, 11:50 AM IST
Topics : अस्पताल केरल घायल त्रिशुर पुलिस प्रशासन मौत यात्री बस सड़क हादसा
No related posts found.