हिंदी
लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने देर रात सहारनपुर में नए मंडलायुक्त की नियुक्ति की है। शासन ने IAS अटल राय को सहारनपुर का कमिश्नर बनाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अभी वे निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार अटल कुमार राय 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की।
उन्होंने पीसीएस से नौकरी की शुरुआत की। वह पीसीएस अधिकारी के तौर पर यूपी के बहराइच, इलाहाबाद, आगरा से लेकर कई जिलों में काम कर चुके हैं। साल 2010 में प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे।
Published : 25 January 2025, 1:00 PM IST
Topics : Appointment Bureaucracy Divisional Commissioner DynamiteNews HindiNews Lucknow ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Saharanpur TrendingNews