Burari Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कौशिक एनक्लेव में एक इमारत गिर गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2025, 8:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। इनमें बड़ी संख्या मजदूरों की बताई जा रही। सूचना के मुताबिक, बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में ये हादसा हुआ, जब चार मंजिला इमारत गिर गई, मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कवायद जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह हादसा कौशिक एन्क्लेव में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। सुरक्षा के लिए इलाके की बिजली काट दी गई। दमकल की 10 गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक छह लोगों को जिंदा बाहर निकाला जा चुका है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्कयू ऑपरेशन जारी 

बुराड़ी में सोमवार शाम को हुए हादसे में कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस, दमकल और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। 6 लोगों को निकाला गया। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए NDRF की मशीनें भी मंगवाई गई हैं।

मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, छह लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Published : 
  • 27 January 2025, 8:30 PM IST

Advertisement
Advertisement