बीएसए पहुंचे धानी ब्लाक, बच्चों को तिलक लगाकर किया ये बड़ा काम, जानें खास बातें

महराजगंज के धानी विकास खण्ड के धानी ग्रामसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर उनका माल्यार्पण भी किया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 April 2024, 7:05 PM IST
google-preferred

धानी (महराजगंज): धानी विकास खण्ड के धानी ब्लाक पर मंगलवार को बीएसए धानी गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।

उन्होंने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बच्चे अरूण, साक्षी, दिव्या व नंदिनी का प्रवेश कक्षा एक में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। 

यहां भी पहुंचे बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय बरगदवा, प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट धानी बाजार भी पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों से पढाई के बारे में पूछताछ की। 
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एआरपी राजन मिश्र, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, वीरेंद्र चौरसिया, बाल गोविंद चौरसिया, अनुराधा पाठक, मनोज आदि मौजूद रहे।  

Published :  2 April 2024, 7:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement