हिंदी
महाराष्ट्र: भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। ये संकल्प पत्र अमित शाह ने जारी किया है। संकल्प पत्र में लड़की बहिन योजना को लेकर भाजपा (BJP) ने बड़ा ऐलान किया है। इस योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये संकल्प पत्र विकसित भारत व विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र है। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
2. महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया।
3. 1500 की जगह वृद्धा पेंशन 2100 रुपये करने की बात।
4. महाराष्ट्र में 25 लाख रोजगार देने का संकल्प।
Published : 10 November 2024, 11:01 AM IST
Topics : Amit Shah bjp Dynamite News Maharasthra Election Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Politics trending news अमित शाह भाजपा संकल्प पत्र