हिंदी
कन्नौज: सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रहे एवं वर्तमान मे उत्तर प्रदेश विधानपरिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का बुधवार सुबह निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल मे बुधवार सुबह छह बजे दोहरे ने अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह 72 बर्ष के थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दोहरे 1991 में पहली बार कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक चुने गए। उसके बाद वह लगातार दो बार विधायक रहे।
वर्ष 2022 में दोहरे की जगह पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेने वाले आईपीएस असीम अरुण को भाजपा ने कन्नौज से अपना प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव जीत गये थे।
उसके बाद भाजपा ने दोहरे को विधानपरिषद के चुनाव में उतारा था। फिलहाल वह विधानपरिषद सदस्य थे।
दोहरे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा राजनेता श्री बनवारी लाल दोहरे जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ''
Published : 15 February 2023, 2:18 PM IST
No related posts found.