दिल्ली के आश्रय गृह में बच्चों मौत पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार को घेरा, लगाये ये बड़े आरेप

दिल्ली के रोहिणी इलाके में चलाए जा रहे आशा किरण शेल्टर होम में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा मौतें (14) दर्ज की गई हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कई आरोप लगाये हैं।  पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 August 2024, 7:19 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित आशा किरण आश्रय गृह में 13 बच्चों की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर आश्रय गृह में ‘‘अनियमितता और लापरवाही’’ का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने रोहिणी स्थित आशा किरण आश्रय गृह में मौतों के लिये आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दिल्ली की मंत्री आतिशी से घटना की जिम्मेदारी लेने की मांग की।

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में चलाए जा रहे आशा किरण शेल्टर होम में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा मौतें (14) दर्ज की गई हैं। 

आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2024 से अब तक कुल 25 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 मौतें (6 पुरुष, 8 महिला) केवल जुलाई महीने में आश्रय गृह में हुईं।

आशा किरण शेल्टर होम की ओर से दिल्ली सरकार को दी गई रिपोर्ट में मौतों के पीछे लूज मोशन और बेहोशी को कारण बताया गया है। वहीं अन्य कारणों में हल्का बुखार, दस्त और उल्टी को बताया गया है।

Published : 
  • 2 August 2024, 7:19 PM IST

Related News

No related posts found.