हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा कस्बे के वार्ड नं 13 महेंद्र नगर के गॉडसन कॉलोनी में निर्माणधीन मकान के सामने से 18 फरवरी को संतोष गुप्ता निवासी जायसवाल मोहल्ला वार्ड नं 18 जानकीनगर की सुपर स्प्लेंडर यूपी 56 एसी 7857 चोरी हो गई थी। जिसकी तहरीर पीड़ित ने नौतनवा थाने में दी। नौतनवा पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही करने और बाइक की चोरी का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर पीड़ित को घर भेज दिया।
थाने और चौकी का चक्कर
पिछले चार दिनों से पीड़ित थाने और चौकी का चक्कर लगा रहा है। पीड़ित की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को बताया कि आज तीन दिन बीत गया है मगर अभी भी मोटरसाइकिल का पुलिस पता नही लगा पाई है। और न ही पीड़ित का बाइक चोरी का मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है।
क्या कहते हैं फरियादी
न्याय के लिए इधर से उधर भटक रहे नगर के निवासी सन्तोष गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब दिन के उजाले में ही सेंध लगा रहे हैं।
यह रहा दूसरा मामला
अभी बीस दिन पूर्व सोनौली में नगर पंचायत कार्यालय के सामने से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। इसका भी पता लगाने में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
कहीं नेपाल तो नहीं चली गईं बाइकें
चूंकि नौतनवा और सोनौली नेपाल बाॅर्डर से सटा हुआ है इस दृष्टि से अब तो बाईक मालिक अपने वाहन को नेपाल पहुंचने की अटकलें भी लगाना प्रारंभ कर दिए हैं।
बोले जिम्मेदार
बाईक चोरी के मामले में नौतनवा थानेदार से बात हुई जिस पर उन्होंने बताया कि मामला अब तक मेरे संज्ञान में नहीं था। किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़ित अगर मेरे पास आता है तो उसकी हर संभव मदद की जायेगी।
Published : 22 February 2024, 2:05 PM IST
No related posts found.