हिंदी
बरेली: दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधौली पुलिया के पास बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा और भतीजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल नन्हे शाह (50) और उसके भतीजे शाहिबे आलम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।
Published : 29 June 2023, 5:21 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश चाचा भतीजा पुलिस बरेली मौत सड़क हादसा
No related posts found.