Bihar: मंडप पर ही वर पक्ष ने की वधू पक्ष की पिटाई, शादी के जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन ने पुलिस से कही ये बात, जानिए क्या है पूरा माजरा

डीएन ब्यूरो

बिहार की राजधानी पटना के पास दानापुर में शादी वाले दिन ही वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद दुल्हन के जोड़े में ही युवती थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाने लगी। जानिए क्या है पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


पटनाः बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। 

यहां सोमवार की देर रात एक शादी के दौरान दहेज को लेकर वर पक्ष ने कन्या पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद दुल्हन थाने पहुंची और शादी ना करने की गुहार लगाने लगी। असल में नालंदा के सूरजपुर से विवाह के लिए वधू पक्ष के लोग दानापुर के बीएस कॉलेज के नजदीक एक कम्युनिटी हॉल में आए थे। वधू पक्ष की मानें तो शादी की रश्म शुरू होते ही वर पक्ष के लोग दहेज में बचे पैसे की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों की बीच विवाद होने लगा। 

विवाद के बीच किसी तरह से शादी संपन्न हुई, लेकिन मंगलवार की सुबह में दहेज में बाकी पैसों की मांग फिर से शुरू कर दी गई। विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। दुल्हन शादी के जोड़े में ही दानापुर थाने पहुंची और लड़के और लड़के वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

लड़की के पिता का कहना है कि दहेज में 15 लाख देने की बात तय हुई थी। जिसमें 10 लाख रुपये दिया जा चुका था। साथ ही 5 भर सोना भी दिया गया था। इसके बाद भी वर पक्ष के लोगों ने बचे हुए पांच लाख रुपयों के लिए मारपीट शुरू कर दी।










संबंधित समाचार