हिंदी
पटना: बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की जमीन बेहद कमजोर हो गई है। AIMIM के चार विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। ओवैसी की पार्टी छोड़ने वाले सभी चार विधायक तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हो गये हैं। आरजेडी बिहार में अब और भी मजबूत हो गई है।
चार विधायकों के आने से बिहार के सियासी समीकरण भी बदल गये हैं और आरेजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई है। AIMIM छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए विधायकों का तेजस्वी यादव ने स्वागत किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन चारों विधायकों की घर वापसी हुई है और उनके आने से हमारा गठबंधन मजबूत हुआ है।
महाराष्ट्र के बाद बिहार में भी बड़ी सियासी हलचल, ओवेसी के चार विधायक अलग, आरजेडी में होंगे शामिल#Bihar #PoliticalCrisis pic.twitter.com/XHTtk90bQE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 29, 2022
एआईएमआईएम छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले चार विधायकों में शाहनवाज, मोहम्मद अंजार नईमी, मुहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन शामिल हैं।
Published : 29 June 2022, 4:02 PM IST
Topics : bihar Bihar Politics Patna rjd असदुद्दीन ओवैसी तेजस्वी यादव पटना बिहार विधायक सियासी समीकरण