हिंदी
पटना: बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे जिसकी वजह से वे अस्पताल में भर्ती थे। आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर बिहार के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
बिहार के किटहार के रहने वाले थे विनोद कुमार सिंह
बता दें कि विनोद कुमार सिंह नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे। वे मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक थे। विनोद सिंह के निधन की जानकारी उनके पीए राजीव रंजन ने दी है।
16 अगस्त को हुआ था ब्रेन हेमरेज
बता दें कि विनोद कुमार सिंह को 16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद से ही वो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। वहीं कुछ समय पहले वो कोरोना से भी संक्रमित हुए थे।
बीजेपी ने कटिहार जिले के प्राणपुर सीट से विनोद सिंह की पत्नी निशा को बनाया उम्मीदवार
मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को बीजेपी ने इस बार बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कटिहार जिले के प्राणपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि विनोद कुमार सिंह भी इसी सीट से भाजपा के विधायक थे।
Published : 12 October 2020, 12:28 PM IST
Topics : Bihar Election निधन नीतिश सरकार मंत्री विनोद कुमार सिंह
No related posts found.