हिंदी
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें सबसे तीखे हमले में चिराग ने क्या कहा है।
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्य्क्ष चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। बक्सर के डुमरांव में एक रैली को संबोधित करते हुए चिराग ने यह हमला बोला है।
एलजेपी सत्ता में आई तो जेल के भीतर होंगे सीएम नीतीश कुमार
उन्होंने कहा है कि 'अगर हम सत्ता में आए तो नीतीश कुमार और उनके अफसर जेल के अंदर होंगे।' आगे उन्होंने कहा कि एलजेपी की सरकार बनते ही 7 निश्चय में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। इस मामले में अगर सीएम या फिर कोई अधिकारी दोषी पाये गये तो वो सलाखों के पीछे होंगे।
वहीं चिराग ने सीएम नीतिश पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'बिहार में शराब बंदी फेल हो गई। अवैध शराब बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं और नीतीश कुमार उसके बदले रिश्वत ले रहे हैं।'
आदरणीय @NitishKumar जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता ख़त्म होती नहीं दिख रही है।@BJP4India के साथीयों का @NitishKumar जी को पुरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाणपत्र देने के लिए शुक्रगुज़ार होना चाहिए और जिस तरीक़े से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए। pic.twitter.com/H6462s6vq1
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 25, 2020
इसके साथ ही चिराग ने ट्वीटर के जरिये भी सीएम नीतिश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिस तरीक़े से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए।
No related posts found.