Bihar Crime: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के घर पसरा सन्नाटा, नातिन की गोली मारकर हत्या

बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Updated : 9 April 2025, 4:46 PM IST
google-preferred

गया: बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। इस घटना में सुषमा देवी के पति रमेश पर आरोप लगा है। मामले में पुलिस जांच में जुटी। साथ ही आरोपी पति की तलाश में छपेमारी कर रही। 
 

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, घटना अतरी प्रखंड के टेटुआ गांव की है। सुषमा अतरी प्रखंड में विकास मित्र के पद पर काम करती थी। आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है। बताया जा रहा है कि हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी पिस्तौल फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

बता दें कि दोनों ने 14 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग सुषमा के घर पहुंचे तो देखा कि सुषमा कमरे में पड़ी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

Published : 
  • 9 April 2025, 4:46 PM IST