हिंदी
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों की ‘प्रगति’ यात्रा रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री की 27 और 28 दिसंबर को निर्धारित प्रगति यात्रा को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद रद्द कर दिया गया है।’’
मुख्यमंत्री, 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली जिलों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (92) को बृहस्पतिवार की शाम गंभीर हालत में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग लाया गया था और रात में उनका निधन हो गया।का दौरा करने वाले थे।
Published : 27 December 2024, 12:10 PM IST
Topics : Big News bihar cancelled chief minister Dynamite News Manmohan Singh Muzaffarpur Nitish Kumar Pragati Vaishali