बिहार: प्रेमी युवक की लड़की के परिजनों ने की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका और उसकी मां पुलिस की हिरासत में

बिहार के सहरसा में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 May 2024, 9:56 AM IST
google-preferred

बिहार: प्रेम प्रसंग में हत्याओं के कई मामले  सामने आते हैं। जिसमें प्रेमी युवक-युवती की हत्या कर दी जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार के सहरसा से सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना पतरघट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है। यहां रहने वाला 17 साल का लड़का पड़ोस में रहने वाली लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता था। जब यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने विरोध किया। इस मामले को लेकर छह महीने पहले पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद लड़का दिल्ली चला गया था। वह कुछ दिन पहले अपने गांव लौट आया था।

लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़के को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। सुबह लड़के के परिजन उसे मधेपुरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस हादसे के बाद मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटनास्थल पहुंचे एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला पतरघट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का है। यहां दिवाकर कुमार को उसके पड़ोसी श्यामल यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। जख्मी स्थिति में परिजन सदर अस्पताल मधेपुरा ले गए, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस मामले में एसडीपीओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लड़की और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published :