यूपी भाजपा में बड़ा सांगठनिक बदलाव जल्द, इन जुझारू नेताओं को प्रमोशन देने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में जल्द बड़ा सांगठनिक बदलाव नजर आ सकता है। पार्टी इसके लिये तैयारियों में जुट गई है। कई नेताओं को बड़ा जिम्मेदारी दी जा सकती है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 May 2022, 4:33 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही बड़ा सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी कई जुझारू नेताओं को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी सौंप सकती है। 2014 से 2022 तक पार्टी में अहम भूमिका निभा चुके सुनील बंसल समेत कुछ नेता बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके लिये पार्टी अपना होमवर्क करने में जुटी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भाजपा यूपी में स्वतंत्रदेव सिंह के स्थान पर भी नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। क्योंकि स्वतंत्रदेव सिंह को योगी मंत्रिमंडल में पहले ही स्थान दिया जा चुका है। भाजपा एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए इसी तरह कई नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंप सकती है।

जानकारी के मुताबिक सुनील बंसल को तीन राज्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है और इस बदलाव के साथ ही यूपी भाजपा को नया संगठन मंत्री मिल सकता है। सुनील बंसल पिछले आठ सालों से यूपी में पार्टी में सक्रिय हैं और उनके रहते हुए पार्टी लोकसभा समेत लगातार दो विधानसभा चुनाव भी जीत चुकी है। 

पार्टी में अपनी उपयोगिता साबित कर चुके सुनील बंसल भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसके लिये पार्टी में चर्चा किये जाने की भी खबरें हैं। सांगठनिक बदलाव अगले लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है।
 

Published : 

No related posts found.