“मुझे जानते नहीं हो?” महिला दारोगा को धौंस दिखाना पड़ा भारी, नेताजी पर दर्ज हुई FIR, जेल जाने की नौबत
रायबरेली के महिला थाने में तैनात महिला एसआई की तहरीर पर खुद को व्यापार मंडल अध्यक्ष बताने वाले जे.सी. चौहान के खिलाफ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, जे.सी. चौहान ने आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।