हिंदी
महराजगंज: जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने एक सख्त फैसला लेते हुए फरेन्दा के परमेश्वर सिंह मेमोरियल स्कूल (PSM पब्लिक स्कूल) में अमान्य ढ़ंग से संचालित कक्षा 9 व 11 की कक्षाओं को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के पास उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक ग्राम मेदनीपुर निवासी उमेश प्रसाद ने इस बारे में एक शिकायत की थी, जिसकी जांच राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आराजीजगपुर के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र ने की।
महराजगंज: जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया सख्त आदेश, निजी स्कूल के खिलाफ दर्ज शिकायत पर बड़ा एक्शन, स्कूल में अवैध तरीके से संचालित हो रही कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का दिया निर्देश#UttarPradesh @UPGovt pic.twitter.com/QsBb7tiMfd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 4, 2023
जांच में पाया गया कि स्कूल में मान्यता की प्रत्याशा में दोनों कक्षाएं संचालित करायी जा रही थीं।

यह विद्यालय फ़रेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह का है और उन्होंने इसे अपने पिताजी के नाम पर खोला है। इस संबंध में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने पूर्व विधायक से उनका पक्ष पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय की कक्षाएं सिर्फ 8 तक ही चलती हैं, आगे मान्यता के लिए अप्लाई किया गया है जिसमें आपत्ति की वजह से मामला रुका हुआ है। जब हमारे वहां ये कक्षाएं चलाती ही नही हैं तो बंद करने का आदेश कैसे?
Published : 4 September 2023, 12:59 PM IST
Topics : अवैध कक्षाएं अवैध स्कूल आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक बजरंग बहादुर सिंह भाजपा नेता महराजगंज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आराजीजगपुर सुभाष चंद्र स्कूल
No related posts found.