हिंदी
नई दिल्ली: Reliance Jio टेक्नोलॉजी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंटरनेट की सर्विस को और भी बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। हाल ही ने Jio ने 5G नेटवर्क लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने एक और एडवांस सर्विस लॉन्च कर दी है। इस आर्टिकल में जानिये इस सर्विस से किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
Reliance Jio की नई सर्विस
टेक्नोलॉजी के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देशभर में 5G इंटनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं Reliance Jio ने अपनी नई सर्विस पेश की है। बता दें, Reliance ने अपनी नई सर्विस Jio 5.5G को पेश कर दिया है। अब लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अब तक 5G के बारे में सुनते आ रहे थे, अब 5.5G क्या है?
दरअसल, ये 5G का ही एडवांस वर्जन है, जिसे हाल में कंपनी ने इंट्रोड्यूस किया है। इस सर्विस के तहत आपको बेहतर नेटवर्क कवरेज और फास्ट स्पीड मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।
5.5G सर्विस लॉन्च
अभी तक देश में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। अब Jio इसका अपडेटड वर्जन लेकर आ रहा है। इसमें लोगों को फास्ट नेटवर्क मिलेगा। साथ ही इसमें यूजर्स को 1GBps से ज्यादा की स्पीड मिल जाएगी। इसे 5G स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है, जिससे इंटरनेट को और भी फास्ट बना देगा। 5.5G नेटवर्क पर 10Gbps तक की मैक्सिमम डाउनलिंक स्पीड और 1Gbps की अपलिंक स्पीड मिलेगी।
क्या है इसके फायदे
इस 5.5G नेटवर्क को मल्टी सेल कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा रहा है। यानि की आप एक सात कई नेटवर्क से कनेंक्ट कर सकते हैं चाहे वह कोई भी टावर हो। इससे आपको हाई स्पीड का फायदा मिलेगा। ये टेक्नोलॉजी उस एरिया में ज्यादा मददगार साबित होगी, जहां नेटवर्क कंजेशन ज्यादा है। 5.5G इंडस्ट्री के लिए भी बेहतर कैपेबिलिटी लाएगा।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 10 January 2025, 5:02 PM IST
Topics : 5 5G service launch Downlink speed Jio Users ManojTibrewalAakashDynamiteNews New Service reliance jio TrendingNews uplink speed