हिंदी
भीलवाड़ा: देश के संविधान निर्माता के नाम से पुकारे जाने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनपद में शानदार कार्यक्रम किये गये। डॉ अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस मौके पर रेलवे स्टेशन स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर रामेश्वर लाल बेरवा ने कहा कि बाबा साहेब से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिये। उनकी जो विचारधारा देश के गरीबों, दलितों, वंचित वर्ग लोगों के प्रति थी, हम उनसे यह सीख लेते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे।
Published : 14 April 2024, 4:46 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश डॉ भीमराव अंबेडकर भीलवाड़ा राजस्थान संविधान
No related posts found.