हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि 5 दिनों से वह लापता थे। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक की पहचान सकरस गांव निवासी 54 वर्षीय विष्णुकांत अग्रवाल के रूप में हुई है। उनका शव अकबराबाद की नहर में गुरुवार को उतराता मिला। पुलिस ने अग्रवाल की जेब से मोबाइल बरामद किया है।
यह भी पढे़ं- संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, लग रहे कई कयास, मचा कोहराम
पीड़ित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों के बताया कि विष्णुकांत अग्रवाल भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक थे। वह 27 जनवरी की शाम को घर से बाइक लेकर निकले थे। पीड़ित परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मृतक की बाइक तलाश रही है। घटना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
प्रतापगढ़ में बुजुर्ग की हत्या
प्रतापगढ़ जिले में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया शुकुलपुर निवासी रामअभिलाष के रूप में हुई है। वह 72 साल के थे।
Published : 2 February 2024, 3:47 PM IST
Topics : bareilly BJP Leader Death up crime UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश बरेली भाजपा नेता शव हत्या