हिंदी
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में जल्द ही बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है। सभी छात्र परीक्षा की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन ने भी परीक्षा को लेकर तैयारियां कर ली हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में रणनीति बनाई गई है। उन्होने आगे कहा, कि परीक्षा से पूर्व केंद्र व्यवस्थापकों व राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई है। परीक्षा संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज को बनाया गया है।
67 केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि इस वर्ष जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित होगी। नकलविहीन व शांति के माहौल में परीक्षा करवाए जाने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है।
CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर
67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिनकी रिकार्डिंग क्षमता 30 दिन की होगी।
स्टेटिक मैजिस्ट्रेट होंगे तैनात
स्ट्रांग रूम स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में रहेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम स्टेटिक मैजिस्ट्रेट के सामने ही खोले जायेगे। प्रत्येक बार स्ट्रांग रूम खोलने पर उस लॉक सील लगाई जाएगी। जो कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में सम्पन्न होगी। साथ ही लागबुक पर विवरण भी भरना होगा।
36 हजार छात्र होंगे शामिल
जिले में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 36 हजार छात्र शामिल होंगे। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में कुल 20823 छात्र पंजीकृत है। जिनमें हाईस्कूल बोर्ड के संस्थागत बालक वर्ग में 11126 व व्यक्तिगत बालक वर्ग में 74 छात्र है। हाईस्कूल बालिका वर्ग में संस्थागत 9586 व व्यक्तिगत 37 छात्राएं है।
वहीं इंटरमीडिएट में कुल 15323 छात्र पंजीकृत है। जिनमें संस्थागत बालक वर्ग में 7781 व बालिका वर्ग में 7024 छात्राएं है। वही व्यक्तिगत बालक वर्ग में 325 छात्र व 193 छात्राएं है।
Published : 24 January 2025, 2:28 PM IST
Topics : Balrampur balrampurnews board exam diosbalrampur dmbalrampur Dynamite News Exam Hall Manoj Tibrewal Aakash students UPBoard