बलरामपुर: चुनावी दंगल में दमदार सभी दावेदार, होगा दिलचस्प मुकाबला

डीएन संवाददाता

बलरामपुर में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। चुनावों में यहां सभी प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी हुई है क्योंकि यहां की सीट का मुकाबला कांटे की टक्कर वाला है..

प्रचार में जुटी शाबान अली
प्रचार में जुटी शाबान अली


बलरामपुर: नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। भाजपा के कई दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रहे है। सूबे के उपमुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक ने भाजपा को वोट करने की अपील कर रहे हैं। 27 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी यहां प्रस्तावित है। सभी पार्टियां यहां अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनता के वोट की अपील कर रही है। इस चुनावी दंगल में इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बसपा प्रत्याशी शाबान अली को जिले में एक समाज सेवी के रूप में जाना जाता है। अस्पाताल आंदोलन के जरिये लोगों में उनकी अच्छी साख है। हर वर्ग के लोगों को उनका समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वह भी एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही है।

सपा प्रतियाशी इशरत जमाल

सपा प्रत्याशी इशरत जमाल भी चुनावी मौदान में एक सशक्त दावेदार के रूप में खड़े हैं। जिले में लंबे समय से सदर नगर पालिका कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम है। लगभग 15 साल से सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सपा काबिज रही है। इन सबका फायदा भी इशरत जमाल अली को मिलने की संभावना है।

भाजपा प्रतियाशी मीना सिंह

भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह विकास कार्यो का वादा लेकर चुनावी रण भूमि में उतरी है। मीना सिंह का कहना है समाजवादी पार्टी सरकार में सरकारी पैसों का जमकर दुरूपयोग हुआ। जिससे जिले का विकास थम गया है। परंतु अब भाजपा सरकार है। सभी कार्यो की जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीना सिंह विकास कार्यो के नाम पर जनता के बीच उतरी है। सूबे में भाजपा की सरकार का उन्हें फायदा मिल सकता है।

मनीष शुक्ला अपना दल प्रतियाशी

समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले मनीष शुक्ला की माता निर्मला शुक्ला अपना दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। मनीष शुक्ला को ब्राहमण समाज का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहे है। मनीष शुक्ला जनता के बीच विकास कार्यो के नाम पर जा रह है। मनीष शुक्ला ने कहा कि जिले के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। कमीशनखोरी के चलते जिले में विकास का पहिया रूक गया है। मनीष शुक्ला की पहचान का फायदा उनका माता को मिल सकता है।

कुल मिलाकर यहां पर प्रत्याशी दमदार नजर आ रहा है, जिससे उम्मीद का ज सकती है कि चुनाव में टक्कर भी दमदार होगी। बता दें कि नगर पालिका व दो नगर पंचायत के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। 










संबंधित समाचार