Balrampur Politics: भाजपा गांव चलो अभियान के जरिए पंचायत चुनाव साधने में जुटी

भारतीय जनता पार्टी, पार्टी स्थापना दिवस के तहत गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। जिले में इसे भाजपा की पंचायत चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

Updated : 10 April 2025, 7:17 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा ने गुरुवार को गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। वही लोगों का मानना है कि इस अभियान के तहत भाजपा पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भाजपा की ओर से गुरुवार को जिले भर में गांव चलो अभियान एवं घर घर सम्पर्क अभियान चलाया गया। 

इस दौरान भाजपाइयों ने मंदिरों पर साफ सफाई की। बूथ पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए लोगों से सम्पर्क किया। इसी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं का पत्रक भी वितरित किया। 

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बूथ पर स्थित विभिन्न मंदिरों पर स्वच्छता के लिए साफ सफाई की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं। योगी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। बलरामपुर जिले में योगी सरकार के आने के बाद सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। 

लोगो आस्था से जोड़ते हुए उन्होंने कहा देवीपाटन कारिडोर का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। भाजपा अपने इस अभियान के तहत जहां लोगों के घरों तक अपनी पहुंच बना रही वही जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं में जोश भरने के सिलसिला जारी है।

Published : 
  • 10 April 2025, 7:17 PM IST

Advertisement
Advertisement