
बलरामपुरः वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करा रही है। इसी क्रम में वह ग्राम पंचायत फरेन्दा पहुंची।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत अंजली मिश्रा ग्राम पंचायत फरेन्दा पहुंची। यहां उन्होंने जनता को मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।
इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष, समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह के आवास पर बैठक की। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी व समीक्षा की गई। इसके बाद मिश्रा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा वार्ता कर उनके द्वारा बनाए जा रहे वस्तुओं की सराहना करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाना मोदी का उद्देश्य
अंजली मिश्रा ने कहा कि "पीएम मोदी का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। यह डिजिटल इंडिया का युग है। जहां हम सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान कार्यक्रम की फोटो सरल एप, नमो एप पर अपलोड करना है तथा कार्यक्रम की रिपोर्टिंग भी करना है।" इस अवसर पर रिपुसूदन सिंह, अमित श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह राजा, मदारी कश्यप, बाबू कश्यप, बड़कऊ, बेकारू, शैलेन्द्र सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
Published : 10 February 2024, 5:32 PM IST
Topics : Anjali Mishra bjp Gaon Chalo Abhiyan UP News uttar pradesh अंजलि मिश्रा उत्तर प्रदेश गांव चलो अभियान बलरामपुर भाजपा