
बलरामपुर: जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि परीक्षाएं कराने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिले के 1809 परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बार परीक्षा में कक्षा 1 से 8 तक के कुल 2 लाख 69 हजार 128 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा कराने के लिए विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रिपोर्ट कार्ड में होगी ग्रेडिंग
इस वर्ष छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला के अनुसार विद्यार्थियों को निम्न ग्रेड दिए जाएंगे:
91% से 100% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ए-1 ग्रेड
81% से 90% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ए-2 ग्रेड
71% से 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बी-1 ग्रेड
61% से 70% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बी-2 ग्रेड
51% से 60% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सी-1 ग्रेड
41% से 50% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सी-2 ग्रेड
33% से 40% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डी ग्रेड
32% से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिलेगा।
रिपोर्ट कार्ड वितरण के लिए बजट जारी
परीक्षा परिणाम आने के बाद रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 2 रुपये प्रति रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से 5 लाख 38 हजार रुपये का बजट जारी किया है।
रिपोर्ट कार्ड का वितरण समारोहपूर्वक किया जाएगा
बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड का वितरण समारोहपूर्वक करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
Published : 24 March 2025, 5:16 PM IST
Topics : Balrampur balrampur big news balrampur latest news balrampur news balrampurnews becisshikahaparishad bsabalrampur Dynamite News hindi Exam