हिंदी
बलिया: जनपद के बांसडीह तहसील क्षेत्र के टिकुलिया के भोजपुरवा समेत अन्य क्षेत्रों में घाघरा और सरयू नदी के बढ़ते कटान के कारण कई लोगों के सामने नया संकट पैदा हो गया है। अब तक यहां से एक दर्जन से अधिक लोगों का आशियाना उजड़ चुका है। यहां के लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के रविवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कटान पीड़ितो से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने घाघरा नदी के कटान को देखा। वही कटान पीड़ितो से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि एक तरफ गंगा नदी है और एक सरयू नदी है। जो भोजपुरवा है, वह सरयू नदी के किनारे है। पहले सरयू नदी उधर थी और अब नदी में प्रेशर है। जिसकी वजह से इधर अब कटान हो रहा है। अभी तक 13 लोग अपना आशियाना उजाड़ दिए है।
डीएम ने निर्देश दिया है कि जितने घर विस्थापित हो रहे है और उनकी सूची उपलब्ध कराई जाय। ताकि उनको शासकीय नियमानुसार सहायता राशि दिलाई जाए। इससे हुए नुकसान का भी शासन से नियमानुसार सहायता दिलाई जायेगी।
इस बस्ती में कच्चे और पक्के घर मिलाकर सौ घर है। यहां पर पिछले दिनों से जो कटान हो रहा है। वह सौ से डेढ़ सौ मीटर कटान में जमीन गई हुई है।
Published : 14 July 2024, 6:31 PM IST
No related posts found.