हिंदी
बलिया: शहर कोतवाली के जापलिनगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सतीश चंद्र कॉलेज मैदान के पास रविवार को एक सूखे कुएं में सांड गिर गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवावददाता के अनुसार सांड गिरने की सूचना किसी ने पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिग्रेड की गाड़ी से निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद सभासद सूरज तिवारी और मुकेश यादव ने जेसीबी मशीन मंगवाई और आमजन व पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को कुएं से करीब छः घण्टे बाद बाहर निकाला।
Published : 14 April 2024, 3:11 PM IST
Topics : Ballia bull rescue operation well कुएं बलिया रेसक्यू ऑपरेशन सांड