बलरामपुर: बलिदान दिवस पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

लेफ्टिनेन्ट विनय कायस्थ के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सांसद बृजभूषण ने युवाओं से भ्रष्टाचार मिटाने में आगे आने का आह्वान किया।

Updated : 8 September 2017, 7:42 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं से देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने और भ्रष्टाचार मिटाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिले में तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत सदर विधायक पल्टूराम ने किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शहीद चन्द्र शेखर आजाद और शहीद विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तिरंगा यात्रा के मौके पर सासंद व विधायक

सैकड़ों युवाओं ने की शिरकत

तिरंगा यात्रा बलरामपुर में लेफ्टिनेन्ट विनय कायस्थ के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई। शुक्रवार को इस यात्रा का शुभारंभ शक्ति स्मारक संस्थान महाविद्यालय से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह, विशिष्ठ क्षेत्रीय सासंद दद्दन मिश्र के साथ विधायकगण मौजूद रहे। यात्रा में सासंद बृजभूषण शरण सिंह एक हाथ में तिरंगा तो दूसरे में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर चल रहे। सासंद सिंह की अगुवाई सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की। यात्रा स्थानीय तुलसीपार्क में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्ति हो गई।

तिरंगा यात्रा पर उमड़ी लोगों की भीड़

विनय कायस्था को श्रद्धांजलि

बीजेपी की तिरंगा यात्रा नगर के चीनीमिल, भगवतीगंज, आनंदबाग होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची। वहां सभी अतिथियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर के वीर विनय चैराहे पर पहुंचा, जहां सांसद और चारों विधायकों ने 1965 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए देश के वीर सपूत लेफ्टीनेन्ट विनय कायस्था को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी यात्रा नौजवानों की तरफ से वीर विनय जी को समर्पित है और हम कामना करते हैं।

युवा ही देश में परिवर्तन लाएंगे

सासंद बृजभूषण ने युवाओं का आह्वाहन करते हुए की युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते है। युवा ही देश में परिवर्तन लाएंगे। उन्होने शहीदों को नमन करते हुए कि आजादी के समय में भी युवाओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। आज भी समय आ गया कि अब युवा देश से भ्रष्टाचार व अपराध मिटाने में आगे आयें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

Published : 
  • 8 September 2017, 7:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement