हिंदी
बर्लिन: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने जर्मन ओपन के पुरुष एकल के पहले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। लेकिन, एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सिरिल वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।
श्रीकांत ने पहले दौर में मंगलवार को स्लोवेनिया के एलेन रोज को 21 मिनट तक चले मुकाबले में 21-4, 21-11 से आसानी से मात दी।
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा को टैक्स चोरी मामले में नोटिस
चीन के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन और चेन लोंग ने भी पुरुष एकल के दूसरे मुकाबले में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, रियो ओलम्पिक विजेता चेन ने जापान के केंटा निशिमोटो को 21-10, 21-9 से मात दी।
लिन ने भारतीय खिलाड़ी सिरिल को 21-13, 21-10 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। (आईएएनएस)
Published : 1 March 2017, 6:11 PM IST
No related posts found.