हिंदी
महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर उज्जैन शहर में स्थित है, जो मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। महाकाल के दर्शन के लिए देश विदेश से रोज लाखों लोग उज्जैन आते हैं। सावन की शुरुआत के साथ ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।सावन का पहला सोमवार महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। भक्तों का उत्साह देखने लायक है।
इस दौरान महाकाल में मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस बार पहले सोमवार को लगभग 3 लाख लोग मंदिर में दर्शन करेंगे।सावन में शिवपूजा का विशेष महत्व है और इसमें भी सोमवार के दिन शिवजी के दर्शन पूजन को सबसे ज्यादा फलदायक बताया गया है। उज्जैन में सावन और भादौ माह के सोमवार को महाकाल की शाही सवारी भी निकाली जाती है।
बाबा महाकाल सावन महीने की प्रथम सवारी पर प्रजा का हाल जानने और नगर भ्रमण पर निकल रहे हैं। आज यानी सोमवार को बाबा महाकाल की यह सवारी भी धूमधाम से नगर में निकाली जाएगी। इस सवारी में बाबा महाकाल पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा को दर्शन देंगे।
शाम 4 बजे शाही ठाठ-बाट के निकली महाकालेश्वर मंदिर से सवारी
इस महीने में महाकाल बाबा की सवारियों का भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। इस वर्ष सावन-भादौ माह में भगवान महाकाल की कुल 7 शाही सवारियां निकाली जाएंगी। सावन महीने में 5 और भादौ माह में 2 सवारी निकलेगी। सावन के पहले सोमवार पर निकली सवारी देखने में बहुत ही सुंदर है। वहीं महाकाल बाबा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं लोगों की मान्यता है कि बाबा महाकाल लोगों का हाल जानने के लिए शहर में निकले हैं।
Published : 22 July 2024, 3:20 PM IST
Topics : 12 ज्योतिर्लिंगों Baba Mahakal s Dynamite News first ride Sawan उज्जैन प्रथम सवारी बाबा महाकाल महाकालेश्वर मंदिर सावन महीने
No related posts found.