हिंदी
आजमगढ़: जिले के ठेकमा थाना क्षेत्र मे बड़े भाई के साथ अपनी शादी का कार्ड देने युवक की ठेकमा पचखा मार्ग पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
खबर के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव निवासी अप्पू 23 पुत्र सोभनाथ की सात मई को शादी हैं। जिस वजह से मंगलवार को अप्पू अपने बड़े भाई सुरेंद्र के साथ शादी का कार्ड रिश्तेदारों को देने के लिए बाइक से ठेकमा जा रहा थ। जहाँ बीच में रास्ते में ही डंफर से बाइक की टक्कर से दोनों भाइयों की मौत हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
Published : 2 May 2018, 12:56 PM IST
Topics : आजमगढ़ पोर्टमार्टम माहौल शादी सड़क दुर्घटना
No related posts found.