
नई दिल्ली: देश इस साल 26 जनवरी को अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में इस खास मौके पर भव्य परेड के आयोजन की शानदार तैयारियां की जा रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले समारोह में देश और दुनिया के लोग रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव भी देख सकेंगे। इसके अलावा कई और अद्भुत नज़ारे भी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखने को मिलेंगे।
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड और झांकियों के प्रदर्शन तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कर्तव्य पथ भी सज-धजकर तैयार हो चुका है। इस बार देश और दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश के अयोध्या की झांकी पर होगी।
गणतंत्र दिवस पर अयोध्या के दीपोत्सव की झांकी की कई विशेषताएं हैं। दीपोत्सव की झांकी के साथ ही राम की पैड़ी, पुष्पक विमान, लंका विजय तथा लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों के द्वारा श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के किये गये स्वागत की भी झांकी दिखाई जाएगी।
इन सबके अलावा अलावा, गुरु वशिष्ठ, पुष्पक विमान जिस पर हनुमान, जामवंत, सीता, लक्ष्मण और सुग्रीव की भी झलक दिखाई जाएगी।
पिछले साल उत्तर प्रदेश की काशी कॉरिडोर थीम पर आधारित झांकी दिखाई गई थी, जिसे देश की सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब मिला था।
Published : 24 January 2023, 5:25 PM IST
Topics : Ayodhya Deepotsav New Delhi Republic Day Parade 2023 uttar pradesh अयोध्या गणतंत्र दिवस दीपोत्सव