अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या का दीपोत्सव 2025 इस बार 26 लाख दीयों के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। सरयू तट पर 1100 संतों की उपस्थिति में अब तक की सबसे बड़ी आरती होगी। आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है।