Maithili Film: आने वाली फिल्म ‘जैक्सन हॉल्ट’ को लेकर नितिन चंद्रा ने कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मैथिली फ़िल्म ‘मिथिला मखान’ के निर्देशक नितिन चंद्रा का कहना है कि उनकी आने वाली मैथिली फ़िल्म ‘जैक्सन हॉल्ट’ दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आयेगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 June 2022, 5:35 PM IST
google-preferred

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मैथिली फ़िल्म 'मिथिला मखान' के निर्देशक नितिन चंद्रा का कहना है कि उनकी आने वाली मैथिली फ़िल्म 'जैक्सन हॉल्ट' दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आयेगी।

चंपारण टॉकीज के बैनर तले बन रही मैथिली फ़िल्म 'जैक्सन हॉल्ट' की शूटिंग इन दिनों मधुबनी में चल रही है। इस फ़िल्म की निर्माता हॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव एवं नितिन चंद्रा श्रीवास्तव हैं। नितिन चंद्रा श्रीवास्तव इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जो पहले मिथिला मखान, देसवा जैसी फिल्में बना चुके हैं।

नितिन चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि फ़िल्म 'जैक्सन हॉल्ट' मैथिली है। इसलिए हमने इस भाषा के अधिकतर लोगों को फ़िल्म में कास्ट किया है। हमने फ़िल्म का बहुत सारा हिस्सा शूट कर लिया है। 15 दिनों का शेड्यूल रखा था। इसलिए अब हम जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। यह फ़िल्म भी हम शानदार कैनवस पर बना रहे हैं। उम्मीद है दर्शकों और क्रिटक्स को फिल्म पसंद आएगी। (वार्ता)

Published : 
  • 6 June 2022, 5:35 PM IST

Advertisement
Advertisement