हिंदी
गुवाहाटी: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘गज उत्सव’ के मद्देनजर जीप और हाथी सफारी छह अप्रैल से दो दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। ‘गज उत्सव’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाग लेने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पूर्वी असम के वन्यजीव प्रभागीय वन अधिकारी रमेश गोगोई ने बुधवार को कहा कि दो दिवसीय ‘गज उत्सव-2023’ छह अप्रैल से शुरू होगा और छह-सात अप्रैल को जीप और हाथी सफारी बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि कोहोरा, बागोरी, बुरापहाड़ और अगोराटोली समेत राष्ट्रीय उद्यान के सभी रेंज में सफारी बंद रहेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रपति छह अप्रैल को यहां पहुंचेंगी और दोनों दिन उत्सव में शामिल होंगी। यह पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है।
Published : 22 March 2023, 4:40 PM IST
Topics : असम काजीरंगा गज उत्सव द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति
No related posts found.
No related posts found.