Assam: असम में बड़ी दुर्घटना, ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव के बीच टक्कर के बाद कई लापता

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बड़ी दुर्घटना घटी है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई जिसमें कई यात्री लापता हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 September 2021, 6:22 PM IST
google-preferred

जोरहटः असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को दो नाव के बीच टक्कर होने के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे।

राज्‍य के सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- राज्य के मंत्री बिमल बोराह से कहा गया है कि वे फौरन घटनास्थल पर जाएं. उन्होंने आगे कहा मैं भी कल निमती घाट जाऊंगा।

Published :  8 September 2021, 6:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.