हिंदी
नई दिल्ली: असम विधान सभा चुनाव के परिणाम सामने आ गये हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा गठबंधन को जीत मिली है। असम में 78 सीटों पर बीजेपी गठबंधन सुबह से आगे चल रहा है। असम की जनता ने एक बार फिर 59 साल के सर्बानंद सोनोवाल पर विश्वास जताया है। अभी तक के रुझानों में सोनोवाल लगातार दूसरी बार यहां मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।
असम में कुल 126 सीटें हैं, जहां भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने के जरूरी बहुमत मिल चुका है। यहां भाजपा कुछ सीटों पर जीत के साथ कुल 78 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। अंतिम परिणाम में कुछ सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं लेकिन भाजपा को सरकार के लिये बहुमत मिल चुका है।
चुनाव परिणामों में कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटें और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। अभी चुनाव परिणाम के लिये औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
इस जीत के साथ असम में पहली बार होगा जब एक ही चेहरा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज होगा। 1946 से शुरू हुई असम की सियासत में अब तक कोई भी ऐसा नहीं रहा है जो दो बार मुख्यमंत्री बना हो। सोनोवाल पहली बार यहां 24 मई 2016 को मुख्यमंत्री बने थे।
Published : 2 May 2021, 6:07 PM IST
No related posts found.