हिंदी
नई दिल्ली: भारत के स्टार चेस प्लेयर विश्वनाथन आनंद ने Asian Games 2022 में भारत को अपना साथ दिया है। विश्वनाथन आनंद भारतीय शतरंज टीम को मेंटर करेंगे। 10 सितंबर को चीन के हांगझोउ में Asian Games 2022 शुरूआत होगी।
एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा गया है कि Asian Games 2022 में चार गोल्ड मेडल पर दांव लगाया गया है। इस बार Asian Games में भारत के चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद एक अहम भूमिका निभाएंगे। Asian Games 2022 में विश्वनाथन आनंद भारतीय शतरंज टीम का मार्गदर्शन करेंगे। उनके साथ भारतीय टीम पहला सेशन अगले गुरुवार से शुरू होगा।
बता दें कि Asian Games 2022 में शतरंज प्रतियोगिता 11 सितंबर से शुरू होगी। जिसे दो प्रारूपों में खेला जाएगा। पुरुषों और महिलाओं का व्यक्तिगत इवेंट 11 से 14 सितंबर से रैपिड टाइम कंट्रोल में खेला जाएगा। वहीं चार बोर्ड पांच सदस्यीय टीम इवेंट 16 से 24 सितंबर तक स्टैंडर्ड टाइम कंट्रोल के तहत खेला जाएगा।
Published : 29 January 2022, 5:36 PM IST
Topics : Asian Games 2022 Indian chess team mentor Viswanathan Anand भारतीय चेस प्लेयर भारतीय शतरंज टीम विश्वनाथन आनंद
No related posts found.