
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को अदालत से बड़ा झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामले में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक धन से होर्डिंग्स लगवाने के मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
मंगलवार को मामले पर सुनवाई के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR करने की मंजूरी दे दी।
कोर्ट के इस फैसले से आम आदमी पार्टी समेत केजरीवाल को बड़ा झटका है। आने वाले दिनों में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है।
Published : 11 March 2025, 5:19 PM IST
Topics : AAP arvind kejriwal Big News Breaking News court Delhi News Dynamite News fir Shocking News