
लखनऊः कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों को आज लखनऊ लाया गया है। जहां आरोपियों को रिमांड में लेकर उनके पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी का परिवार CM योगी से मिला
साथ ही उन्होनें कहा कि जांच के सारे विकल्प खुले हुए हैं। महाराष्ट्र ,गुजरात ,कर्नाटक के डीजीपी और एटीएस से लगातार संपर्क में हैं। किसी भी तरह की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जांच को लॉजिकल एंड तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस मामले में आरोपियों का यूपी से कनेक्शन है। संदिग्ध राशिद पठान पीलीभीत का रहने वाला है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी थी कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रशीद पठान, कमलेश के कत्ल को वाजिब बताने वाला मौलाना मोहसिन शेख और 16 अक्तूबर को मिठाई खरीदने वाले फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 21 October 2019, 1:32 PM IST
Topics : Kamlesh tiwary Lucknow Murder Case uttar pradesh उत्तर प्रदेश कमलेश तिवारी हत्याकांड क्राइम क्राइम यूपी डीजीपी लखनऊ