
मुंबई: बालीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने चेहरों में से एक हैं। अर्जुन ने बालीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इसके अलावा अर्जुन के बारे में जो बातें सबसे ज़्यादा चर्चाओं में रही है, वह है उनके सिक्स-पैक एब्स और ह्रष्ट पुष्ट शरीर। अर्जुन भले ही आज लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय हों लेकिन कुछ साल पहले तक मोटापे के शिकार थे।
यह भी पढ़ें:फेमिना 'मिस इंडिया 2017' की विजेता मानुषी छिल्लर की रोचक बातें..
फिल्मी दुनिया में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन बहुत अधिक था। यह विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन अर्जुन कपूर 22 साल की उम्र में 140 किलो के थे। मोटापे के कारण वे बहुत सुस्त थे और उनको अस्थमा की परेशानी भी शुरू हो गई थी। लेकिन फिल्मों में आने से पहले अभिनेता सलमान खान ने उनका काफी मार्गदर्शन किया और खुद के जिम में अर्जुन को कसरत भी करवाते थे। इतना ही नहीं सलमान ने न केवल उनकी डाइट पर कड़ा नियंत्रण रखा बल्कि उनको उच्च वसा वाले भोजन से भी दूर रखा।
बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म ‘कल हो ना हो’ से की थी। इसके बाद फिल्म सलाम-ए-इश्क: अ ट्रिब्यूट टू लव में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्म नो एंट्री और वांटेड में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया। बॉलीवुड बतौर एक्ट्रर उन्होंने फिल्म इश्कजादे से डेब्यू किया।
Published : 27 June 2017, 11:24 AM IST
Topics : actor bollywood Celebrity DNEntertainment entertainment film movie