हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निर्वतमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने का मंगलवार को अनुरोध करते हुए अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की।
पुलिस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के कोई पुष्ट सबूत नहीं मिले हैं।
अदालत ने मामले को चार जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।
सिंह ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाता है तो वह फांसी लगा लेंगे।
Published : 15 June 2023, 1:45 PM IST
Topics : अदालत कैंसलेशन रिपोर्ट दिल्ली पुलिस नई दिल्ली नाबालिग पहलवान पॉक्सो केस बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न
No related posts found.