हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों की कामयाबी की कहानियां दिल छू रही हैं।
महराजगंज के फरेंदा तहसील की छात्रा अपूर्वा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93 2 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने गार्जियन, टीचरों के साथ ही जिले का मान बढ़ाया है।
डाइनामाइट न्यूज की टीम से हुई बातचीत में अपूर्वा के परिजनों ने कहा कि यह शुरू से ही पढाई में अव्वल रही है।
फरेंदा के एमपी पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
अपूर्वा के पिता विनय प्रकाश मनहर शिक्षक हैं और माता ग्रहणी हैं।
अपूर्वा को परिवार व विद्यालय अध्यापक ने दी बधाई है।
Published : 13 May 2024, 6:18 PM IST
No related posts found.