सुल्तानपुर: निमंत्रण देने के बहाने घुसे घर में, प्रधान के चचेरे भाई को मारी गोली

कुड़वार थानाक्षेत्र के भंडरा गांव में आज उस समेय हड़कंप मच गया जब निमत्रंण देने के बाहने घर में घुसे दो हमलावरों ने ग्राम प्रधान के चचेरे भाई को गोली मार दी और फरार हो गये। पूरी खबर..

Updated : 11 May 2018, 4:03 PM IST
google-preferred

सुल्तानपुर: कुड़वार थानाक्षेत्र के भंडरा गांव में शुक्रवार को दो अज्ञात लोगों ने ग्राम प्रधान अभय सिंह के चचेरे भाई द्वारिका बख्श सिंह मुन्ना गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गये। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत मची हुई है। 

जानकारी के मुताबिक भंडरा गांव के प्रधान अभय सिंह के घर पर शुक्रवार को अज्ञात हमलाकर निमंत्रण देने के बहाने पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने प्रधान को बुलाया, लेकिन प्रधान के घर में न होने की वजह से जैसे ही उनके चचेरे भाई घर से बाहर आए, हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी।

आनन-फानन में उनके असेपताल पहुंचाया गया। हालात गंभीर होने की वजह से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

Published : 
  • 11 May 2018, 4:03 PM IST

Related News

No related posts found.