हिंदी
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर में एक घर के अंदर मां समेत तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को तीन शवों के एक साथ मिलने से यहां हड़कंप मच गया। दोनों बच्चो की गला रेत कर हत्या की गई, वही मां का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है।
#UttarPradesh : अमेठी में दो बच्चों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, कमरे में लटकी मिली मां की भी लाश @amethipolice @Uppolice pic.twitter.com/chhZdWvkRk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 20, 2022
माना जा रहा है कि दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरी वारदात की पड़ताल में जुट गई है।
मृतक महिला का पति रोजी रोटी के लिए लखनऊ में मजदूरी करता है। घटना के 2 दिन पहले वह घर आया था। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।
मृतकों की पहचान शीतल, उनके बेटे नितेश (4) और बेटी निधि (6) के रूप में हुई है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
Published : 20 September 2022, 2:52 PM IST
No related posts found.