हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल अमेरिकी फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) के सलाहकार पैनल ने अमेरिकी लोगों को फाइजर का कोरोना टीका लगाने की अनुमति दे दी है।
एफडीए पैनल के सदस्य ने बैठक के बाद कहा कि पैनल ने बहुमत से फाइजर और जर्मनी की विकसित बायोटेक को कोरोना टीका के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दी है।

बता दें कि बीते गुरुवार यानि कल फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की टीका सलाहकार समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर चर्चा की गई थी।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही वैक्सीन का आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकता है।बता दें कि यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब में जनता के लिए फाइजर कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है।
Published : 11 December 2020, 10:43 AM IST
Topics : Corona Vaccine Pfizer अमेरिका एफडीए कोरोना वैक्सीन फाइजर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट
No related posts found.